21 जुलाई को एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगेगा मेडिकल कैम्पः सतीश गोयल

मुजफ्फरनगर। कर्मयोगी और जनपद के प्रमुख समाजसेवी तथा उद्योगपति रहे स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल तथा स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर के कार्यक्रम में इस माह कांवड़ यात्रा को देखते हुए बदलाव किया गया है। इस बार यह आयोजन तीसरे रविवार यानि 21 जुलाई को होने जा रहा है।

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन और समाजसेवी सतीश चन्द्र गोयल ने बताया कि बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य प्रेरणा से समाज के लोगों की सेवा के लिए एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह नेत्र चिकित्सा एवं मानसिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों को उचित परामर्श के साथ ही उपचार और दवाईयां भी प्रदान की जा रही हैं। इस बार यह कैम्प कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत 21 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इस दिन सवेरे नौ बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जैबाइश रहमान के साथ ही वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के चिकित्सक अपनी सेवा प्रदान करेंगे। शिविर में मोतियाबिन्द वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जायेगा। उनको गाजियाबाद ले जाकर ऑपरेशन कराये जाने की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। आना जाना और रहना तथा खाना व दवाईयां निःशुल्क रूप से प्रदान की जायेंगी। उन्होंने लोगों से इस चिकित्सा शिविर का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप...विवाहिता की मिली लाश

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली लाशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »