बिजनौर में आरएसएस जिला कार्यवाह के घर लूट, मंत्री कपिल देव बिफरे

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर लिया घटनास्थल का जायजा, पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिजनौर। जिले के धामपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह के घर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, संघ और भाजपा में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव

बिजनौर जिले के धामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के आवास पर शनिवार की अलसुबह असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले और लूट की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

बताया गया कि धामपुर स्थित विपिन चौहान के आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का प्रत्यक्ष रूप से संज्ञान लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस घटना को गंभीर बताते हुए बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दोषियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर ऐसे कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क नजर आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, विधायक अशोक राणा, विधायक ओम कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »