Home » Muzaffarnagar » श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

भावलिंगी संत विमर्श सागर महामुनिराज के सानिध्य में मेहता क्लब में हुआ शुभारंभ, सांसारिक कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बड़ी संख्या में पूजन करने उमड़े जैन समाज के श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित मेहता क्लब में रविवार को आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन ने नगर के अनेक श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर मुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेहता क्लब परिसर सुबह से ही जैन धर्म के पावन मंत्रोच्चार, स्तोत्र पाठ और भक्तिमय अनुष्ठानों की गूंज से अनुप्राणित हो उठा। परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज के निर्देशन में प्रारंभ हुए श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। विधान के दौरान संतों ने जीवन में संयम, करुणा और आत्म शुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान न केवल व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, विकल्प जैन ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मुनिराज को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महामुनिराज के सानिध्य में आयोजित इस विधान को नगर के लिए शुभ और कल्याणकारी बताया। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए विधान के सभी चरणों में सहभागिता की। मेहता क्लब में धार्मिक आयोजन को लेकर दिन भर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए शीतल जैन, पंकज जैन, अमित जैन एडवोकेट, जितेन्द्र उर्फ टोनी जैन, अशोक जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, विकास कुमार जैन, पंकज कुमार, अनिल जैन, त्रिशला जैन, संगीता जैन, अर्जुन जैन, प्रमोद जैन और पिंकी जैन सहित श्री दिगम्बर जैन साधु सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत समापन 30 नवंबर को भव्य रूप से किया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से भी जैन समाज के श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

Also Read This

19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर

Read More »

मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विजय हिंदुस्तानी

Read More »

फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने से रोष मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार को एक अनहोनी घटना घटी जब पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही कचहरी में हलचल का कारण बनी और गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही की है, जो कचहरी में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की इस कार्यवाही ने कचहरी के माहौल को गरम

Read More »

बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

उप निरीक्षक ने हाथ में तिरंगा और लाउडस्पीकर के साथ विजय हिंदुस्तानी को जल समाधि लेने से रोका और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया। मुजफ्फरनगर। सुबह विजय हिंदुस्तानी, एक युवा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता, ने विजय हिंदुस्तानी परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब इस मार्ग की मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव और खतरनाक गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इसके बाद, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में एक बड़ा जमावड़ा किया और सड़क की स्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क के खराब हालात के कारण यहाँ रोज़ाना हादसों का सामना करना पड़ता

Read More »