एसआईआर अभियान में मतदाताओं की सहायता करें सपा कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

एसआईआर को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग, कहा-जानबूझकर वोट काटना नहीं होगा बर्दाश्त

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की मतदाता गहन पुनरीक्षण में जिले भर में मतदाताओं की सहायता जागरूकता मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि एसआईआर पर हर सपा कार्यकर्ता की सतर्क दृष्टि है, किसी भी गड़बड़ी व जानबूझकर मतदाताओं के वोट के हक को छीनने की सरकारी मशीनरी की कोशिश को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव नौशाद अली, प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह ने कहा कि पात्र मतदाताओं की शतप्रतिशत वोट बनवाने को प्रशासन को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग दे रहा हैं, लेकिन गणना फार्म वितरण से मतदाताओं को बहुत देरी से देने उनको वंचित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि सभी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के गणना फार्म मिलने उनको भरवाने में सहायता हेतु जुट जाए। मीटिंग में मतदान स्थल वार सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ जागरूकता कैंप लगाने व पार्टी के बूथ लेवल एजेंट को अपने बूथों पर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
मीटिंग में मुख्यरूप से समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर सपा नेत्री ममता अग्रवाल, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा नेता असद पाशा, धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी ओमपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा, पवन पाल, गजेंद्र प्रधान, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, सलीम राणा पंकज सैनी, बालेंद्र मौर्य, हाजी गुफरान, हाजी वसीम सिद्दीकी, बालेंद्र मौर्य, प्रेमपाल सिंह, नीटू पाल, रामपाल सिंह पाल, जाउल चौधरी, सलीम कुरैशी, राव नफीस, सलीम अंसारी, हुसैन राणा, फैसल राणा एडवोकेट, सत्यप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका में दाखिल-खारिज बंद, जन्म-मृत्यु में भी काम ठप

Also Read This

संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

संभल हिंसा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।

Read More »

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन गोयल

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »