मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में दो शातिर गोकश, भारी मात्रा में गोमांस बरामद

संदिग्ध ऑल्टो कार रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक आरोपी चकमा देकर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अवैध गोकशी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। शेरपुरदृबामनहेड़ी मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध ऑल्टो कार को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें बैठे तीन लोग कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। जानलेवा हमले के दौरान पुलिस किसी तरह फायरिंग की जद से बाहर रही और तुरंत घेराबंदी की।
एसएचओ कोतवाली नगर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान भाग रहे इन शातिरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद आरोपियों द्वारा लगातार गोलीबारी किए जाने पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो आरोपीकृहकीकत और नजाकत पुत्रगण मौसम अली निवासी ग्राम शेरपुरकृगोली लगने से घायल हुए और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। इन शातिरों का साथी तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान नदीम पुत्र इरशाद निवासी शेरपुर के रूप में हुई, उसकी तलाश को पुलिस टीमें जुटी हैं। घटना स्थल से करीब 50 किलो गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गोकशी के औजार, एक संदिग्ध ऑल्टो कार तथा दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. नीलम सचान को मौके पर बुलाकर बरामद मांस की प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें इसे गोमांस बताया गया। विस्तृत जांच के लिए नमूने सील कर भेजे गए हैं, जबकि अवशेषों को नियमानुसार दबवाकर नष्ट कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोकशी कर गोमांस बेचकर अवैध कमाई करते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों ने मिलकर घर में ही गोकशी की थी और रात के अंधेरे में मांस की आपूर्ति के लिए निकले थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक गणेश शर्मा, विक्रांत कुमार तथा सिपाही सचिन, पवन, ललित, देवेंद्र सैनी, अमरदीप, रवि और सनी शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम, और ठछै की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  गांव में पेट्रोल का अवैध कारोबारः नाबालिग के हाथों बोतलों में बिक रहा तेलसूचना

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  ईरान में तनावः डीएम ने खोला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  गांव में पेट्रोल का अवैध कारोबारः नाबालिग के हाथों बोतलों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »