हंगामा और हंगामाः चिरनिद्रा लेकर इंसानियत को जगा गया अभागा उज्जवल

उज्ज्वल राणा की मौत से उबल पड़ा बुढ़ाना, डीएवी कॉलेज बंद, गेट पर छात्रों का धरना, पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में डीएवी डिग्री कॉलेज के बाहर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया जब छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के विरोध में छात्रों ने कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के दिल्ली से उज्जवल के शव लेकर धरना स्थल पर पहुंचने से माहौल और अधिक गमगीन हो गया। कॉलेज गेट पर ताला डालकर बंद कर दिया गया है। सामाजिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज गेट पर धरना शुरू कर दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन फीस के लिए उज्ज्वल राणा पर लगातार दबाव बना रहा था। उसको परीक्षा में बैठने की अनुमति भी प्राचार्य ने नहीं दी। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शिकायत के बाद भी मदद नहीं की। पुलिस कर्मियों ने कॉलेज आकर उसको धमकाया और मानसिक उत्पीड़न कियां। इसी गंभीर उत्पीड़न से तंग आकर उज्ज्वल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों की अनदेखी से नाराज किसानों ने घेरा विकास भवन

सोमवार सुबह सैंकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं कॉलेज गेट पर पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठ गये। उनको लोगों का भरपूर साथ मिला और कुछ ही देर में वहां पर हजारों ग्रामीण नेताओं के साथ जुट गये। दोपहर के बाद उज्ज्वल के परिजन जब दिल्ली से उसका शव लेकर लौटे, तो सीधे डीएवी कॉलेज गेट पर पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद छात्र और सामाजिक संगठनों के बीच उन्होंने शव रखकर धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर छात्रों और परिजनों की आंखें नम थीं, जबकि प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी गूंजती रही। धरना स्थल पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, सपा विधायक पंकज मलिक, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कई सामाजिक और राजनीतिक नेता पहुंचे। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि शिक्षा संस्थानों की संवेदनहीनता का परिणाम है। नेताओं ने आरोप लगाया कि उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा की पहली तहरीर को बदल दिया गया और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। किसी भी आरोपी का नाम शामिल नहीं किया गया। अब जब मामला गर्माया, तब पुलिस जांच की बात कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

धरना प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय प्रशासन ने छात्रों से शांत रहने की अपील की और मामले की जांच तेज करने का आश्वासन दिया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उच्च स्तर पर कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फीस वसूली की पूरी प्रक्रिया की ऑडिट हो, और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। उज्ज्वल राणा की मौत ने न केवल बुढ़ाना, बल्कि पूरे जनपद में शिक्षा संस्थानों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उज्जवल इस अन्याय के खिलाफ खुद तो आत्मदाह कर चिर निद्रा में सो गया, लेकिन वो इंसानियत को जगाकर चला गया। वो अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की जिम्मेदारी दे गया। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को जिले भर में फैलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मनचले की हरकतों से परिवार परेशान, तीन बार बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्मस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को दिनचर्या बनायें, नागरिक, समझें अपनी जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »