फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर उगाही का प्रयास, दो युवक पकड़े गए

शराब ठेके पर कार्रवाई का डर दिखाकर मांगे थे 20 हजार रुपये, महावीर चौक पर रकम लेने पहुंचे तो लोगों ने पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। शहर में फर्जी पहचान के सहारे उगाही करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खुद को एंटी करप्शन टीम का सदस्य बताकर शराब ठेका संचालक से 20 हजार रुपये की मांग करने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भाकियू ने वापस ली महापंचायत

जानकारी के अनुसार दोनों युवक कुछ दिन पहले एक शराब के ठेके पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ठेके का वीडियो बनाया और कथित तौर पर कार्रवाई कराने की धमकी दी। आरोप है कि युवकों ने स्वयं को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से जुड़ा अधिकारी बताते हुए मामले को दबाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। साथ ही रकम की व्यवस्था करने के लिए तीन दिन का समय भी दिया गया। निर्धारित समय पूरा होने पर दोनों युवक रविवार को महावीर चौक पहुंचे, जहां उन्हें कथित रूप से रुपये लेने थे। इस दौरान ठेका संचालक और आसपास मौजूद लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। लोगों ने उनसे पहचान पत्र और विभागीय दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में मौसम का मिजाज बदला: 10 शहरों में घना कोहरा, बारिश-ओलों से ठंड बढ़ी

संदेह गहराने पर स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों युवक स्वयं को एंटी करप्शन टीम से जुड़ा बताने के साथ-साथ तीन दिन की मोहलत देने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही पीड़ित पक्ष से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और अवैध वसूली करने के प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में व्यवस्था परखने जनता के बीच पहुंचीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाबश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ

Read More »

देवबंद में जलभराव की शिकायत पर नालियों की सफाई, नगर पालिका टीम ने हटाई गंदगी

देवबंद। नगर में बरसात से पहले नालों और नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14 में जलभराव और गंदगी की शिकायत के बाद नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की मदद से नालियों की सफाई कराई। जानकारी के अनुसार, देवबंद के शास्त्री चौक से नेचलगढ़ जाने वाले मार्ग पर नालियों में गंदगी जमा होने के कारण जलभराव की स्थिति बन रही थी। इससे आसपास के निवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुरागमामला वार्ड 14 की सभासद के पति शराफत मलिक के

Read More »