गाजियाबाद में रिश्वतखोरी की हदें पार: निवाड़ी थाने का SHO ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस विभाग की साख एक बार फिर सवालों में आ गई है। जिले में रिश्वतखोरी के मामलों पर विजिलेंस की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। बीते तीन महीनों के भीतर विजिलेंस टीम ने तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले भी गाजियाबाद में दो महिला दरोगाओं को रिश्वत के आरोप में पकड़ा जा चुका है, जिससे साफ है कि भ्रष्टाचार पर निगरानी एजेंसियों की नजर अब और तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव से जुड़ा है। गांव के पूर्व प्रधान राकेश कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि उनके खिलाफ 2 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। राकेश का कहना है कि न तो उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट की थी और न ही किसी सोशल मीडिया ग्रुप में ऐसा कुछ लिखा था। उनके मुताबिक यह पूरा विवाद गांव की पुरानी चुनावी रंजिश का नतीजा था।

पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी जयपाल रावत ने उन्हें धमकाते हुए साफ कहा था कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो जेल भेज दिया जाएगा। न्याय की उम्मीद में राकेश एक महीने तक एसीपी मोदीनगर से लेकर डीसीपी देहात तक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

इस बीच पुलिस दबाव बढ़ता गया। राकेश का कहना है कि इंस्पेक्टर ने उनके घर पर कई बार दबिश दी, जिससे न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

आखिरकार परेशान होकर राकेश ने मेरठ विजिलेंस इकाई का रुख किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाई। तय रणनीति के तहत बुधवार को थाने में इंस्पेक्टर के कार्यालय में जैसे ही 50 हजार रुपये दिए गए, पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मारकर एसएचओ जयपाल सिंह रावत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

फिलहाल आरोपी पुलिस अधिकारी से पूछताछ जारी है और विजिलेंस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Also Read This

शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश महताब काला गिरोह का सदस्य था। आरोपित पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तीन बजे हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र खेत मे पानी चलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से मोबाइल और 182 रुपए की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।

Read More »

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमरकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर

Read More »