900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अराजकता, दंगों और अपराध के चक्र में फंसा हुआ था, लेकिन आज वही यूपी कानून-व्यवस्था, निवेश और औद्योगिक विकास के नए मानक तय कर रहा है।

सीएम योगी लखनऊ में आयोजित यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार ने 11 कंपनियों के साथ एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं के शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में 900 से अधिक दंगे हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

“ऐसा शायद ही कोई शहर रहा हो जिसने कर्फ्यू का दौर न देखा हो। व्यापारी, उद्योगपति, डॉक्टर—हर कोई असुरक्षित था। गुंडा टैक्स देना मजबूरी बन चुका था,” योगी ने कहा।

उन्होंने बताया कि अपराध के उस माहौल में युवा प्रदेश छोड़ने को मजबूर थे और कंपनियां भी यूपी से पलायन कर रही थीं।

“जहां इंसान का बचपन बीता हो, उस जमीन को छोड़ना बहुत तकलीफ देता है। लेकिन हालात ऐसे थे कि लोग मजबूर हो गए थे,” उन्होंने कहा।

सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई, तब सबसे पहले यह तय किया गया कि अपराध और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

“अपना-पराया कुछ नहीं होगा। अगर अपना व्यक्ति भी गलत करेगा, तो उस पर वही कानून लागू होगा, जो माफिया और अपराधी पर होता है,” उन्होंने साफ कहा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्रवाई को लेकर उठने वाले सवालों पर भी खुलकर जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “अक्सर लोग पूछते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों चलाई। अगर अपराधी के पास गोली चलाने की आजादी है, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और कार्रवाई का अधिकार होना चाहिए।”

योगी ने कहा कि पुलिस को इसी उद्देश्य से आधुनिक हथियार और प्रशिक्षण दिया गया है।

“पुलिस को यह सिखाया गया है कि अपराधी जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में कानून की बात समझाई जाए,” उन्होंने कहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका में 800 नामांतरण पत्रावलियों का निस्तारण

सीएम योगी ने दावा किया कि अपराधियों और माफियाओं पर सख्ती का असर साफ दिखा है।

“आज न दंगों की चर्चा है, न कर्फ्यू की। प्रदेश में शांति है, स्थिरता है और इसी वजह से निवेशक यूपी पर भरोसा कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

फार्मा कॉन्क्लेव के दौरान सरकार ने 11 कंपनियों के साथ करार किया। इन समझौतों के तहत मेडिकल डिवाइस निर्माण, नई दवाओं के शोध और फार्मा सेक्टर में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि यह यूपी को हेल्थ और फार्मा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  UP GANNA PRICE–छह साल

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »