कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासत

कानपुर। रविवार 8 फरवरी की दोपहर कानपुर की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। सड़क पर दौड़ती एक महंगी स्पोर्ट्स कार ने कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मचा दी। कार चला रहा युवक सामने जो भी आया, उसे कुचलता चला गया। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि कुछ को टक्कर लगने के बाद करीब दस फीट तक उछलते हुए देखा गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चालक शिवम मिश्रा, शहर के चर्चित तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है। हादसे के बाद पुलिस ने शिवम मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। घटना में उसकी बेहद महंगी लैंबॉर्गिनी कार को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि शिवम मिश्रा ऐशो-आराम भरी जिंदगी जीने का शौकीन है। उसके पास करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है और वह अक्सर महंगी घड़ियों और ब्रांडेड सामान के साथ नजर आता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के वसंत विहार स्थित उसके ठिकाने से कई लग्जरी वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक गंभीर

जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम की अधिकतर गाड़ियों की नंबर प्लेट पर एक ही खास नंबर 4018 अंकित था। जब्त वाहनों में रोल्स-रॉयस फैंटम, मैकलेरन, पोर्शे, और लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो जैसी सुपर लग्जरी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

आयकर विभाग की पूर्व की कार्रवाई के दौरान शिवम और उससे जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद किया गया था। शुरुआती छापेमारी में करीब 4.5 करोड़ रुपये नकद मिले थे, जबकि बाद की तलाशी में 7 करोड़ रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती वस्तुएं सामने आईं। इनमें एक हीरों से जड़ी घड़ी भी शामिल थी, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा की कारोबारी गतिविधियां भी पहले जांच के घेरे में आ चुकी हैं। वर्ष 2024 में उनकी कंपनी बंशिधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने एक साथ कार्रवाई की थी। यह छापेमारी कई राज्यों में चली थी।

आयकर विभाग ने कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात समेत कुल 20 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि कंपनी की घोषित आय और वास्तविक कारोबार में बड़ा अंतर है। रिपोर्टों के मुताबिक, जहां कंपनी सालाना 20–25 करोड़ रुपये का कारोबार दिखा रही थी, वहीं असल लेन-देन 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच होने की आशंका जताई गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसू

अधिकारियों को संदेह था कि टैक्स और जीएसटी नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ खातों में हेरफेर और ऑफशोर लेन-देन के जरिए आय छिपाने की कोशिश की गई।

फिलहाल, कानपुर की वीआईपी रोड पर हुई इस घटना ने एक बार फिर रईसजादों की बेलगाम रफ्तार, रसूख और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसूसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मकान की दीवार गिरी, मलबे में तीन बच्चे दबे, एक

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »