बरेली में तालाब की जमीन पर बने 40 मकान अवैध घोषित, सात दिन में खाली न किए तो होगी बेदखली

बरेली। शहर के डेलापीर और महेशपुर ठाकुरान इलाके में तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम प्रशासन ने इन मकानों को अवैध घोषित करते हुए कब्जाधारियों को सात दिन के भीतर जगह खाली करने का अंतिम नोटिस दिया है।

नगर निगम ने 10 अक्टूबर को 40 लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर मकान खाली करने का आदेश दिया था। निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद केवल सुनील नामक व्यक्ति ने ही अपना मकान खाली किया, जबकि बाकी 39 लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अब सभी को सात दिन का और मौका दिया गया है। अगर इस अवधि में कब्जा नहीं हटाया गया, तो जिला प्रशासन के सहयोग से मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में बेदखली कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी।
उधर, कुछ कब्जाधारियों ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की कोशिश की। इन लोगों का कहना है कि वे वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उन्होंने शासन को प्रार्थना पत्र देकर राहत की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़ें:  PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  शेख हसीना को ट्रिब्यूनल ने ठहराया मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी, सुनाई मौत की सजाजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »