बदला रामलला के दर्शन का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे कपाट

अयोध्या। शरद ऋतु के आगमन के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी जारी की है। 23 अक्टूबर से लागू इस बदलाव के तहत अब श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए रामलला की पूजा-अर्चना और भोग व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।

  • मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी (पहले 4 बजे होती थी)
  • श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी
  • दर्शन का समय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा
  • दोपहर 12 से 1 बजे तक भोग और आरती के दौरान पट बंद रहेंगे
  • दोपहर 1 बजे से पुनः दर्शन प्रारंभ होंगे
  • संध्या आरती शाम 7 बजे और दर्शन का समापन रात 9 बजे होगा
  • शयन आरती रात 9:30 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे
इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पांच बार से सभासद भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल का निधन

ट्रस्ट के अनुसार, सर्दी बढ़ने के कारण अब रामलला को गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है और भोग में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा बढ़ाई गई है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, भगवान को रजाई और ऊनी वस्त्र भी पहनाए जाएंगे ताकि ठंड से बचाव हो सके।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »