मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोश

न्याजूपुरादृकाली नदी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण से मचा हड़कंप, आमने-सामने आए अधिकारी और स्थानीय लोग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ की गई एमडीए की सख्त कार्रवाई उस समय तनाव का कारण बन गई, जब अपने मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच नोटिस दिए जाने को लेकर भी विवाद सामने आया है। एमडीए के अधिकारी छह बुलडोजर के साथ अवैध निर्माध ध्वस्त करने निकले थे। जिस इलाके में ये कार्रवाई की गई, वहां गुरबत में जी रहे लोग अपने आशियाने बनाकर रह रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजूपुरा और काली नदी के बीच स्थित क्षेत्र में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम छह बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मीडिया से बातचीत करते हुए अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी पिलाकर उसे होश में लाने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला की हालत में कुछ सुधार हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

महिला ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई से वह गहरे सदमे में है और कहा कि मुसलमानों पर ही अत्याचार किया जा रहा है। महिला समेत अन्य स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का तीखा विरोध किया। महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि यदि उनके आशियाने ही छीन लिए जाएंगे तो उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचेगा। कुछ महिलाओं ने आत्मघाती बयान भी दिए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमडीए द्वारा ध्वस्तीकरण से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बिना पूर्व सूचना के की गई यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थान

वहीं, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अवैध निर्माणों को लेकर पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया। इसी कारण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर कुछ लोगों द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भी फोन पर एमडीए सचिव की बातचीत कराई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीए की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। ध्वस्तीकरण के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर

Also Read This

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »

रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

मेरठ- मेरठ में लूट के आरोपी को कथित रूप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ। लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के

Read More »

राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी टकराव तेज हो गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का दावा किया, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर तीखा पलटवार किया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले मंत्री को अब वही लोग ढूंढ़ रहे हैं, जिनसे कथित तौर पर अलग-अलग नामों पर एडवांस लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टिकट की आस लगाए बैठे लोग सवाल कर रहे थे, लेकिन अब अधिकारी और ठेकेदार भी जवाब मांगने

Read More »

रेत खनन की रंजिश बनी खूनी टकराव, भाजपा नेता सहित तीन की मौत

कटगोड़ी गांव में दो गुटों के बीच विवाद हिंसा में बदला, फॉर्च्यूनर में आग लगने से भरत सिंह की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार   छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन के कारोबार से जुड़ी पुरानी रंजिश ने मंगलवार रात बड़ा खूनी रूप ले लिया। सोनहत तहसील के कटगोड़ी गांव में दो गुटों के बीच हुए टकराव में भाजपा नेता भरत सिंह सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।   पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ

Read More »

खतौली में श्रुतसप्ताह के तहत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ, निकली मंगल कलश यात्रा

Khatauli News: खतौली के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में श्रुतसप्ताह के अंतर्गत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान, मंगल कलश यात्रा और विधान की विधिवत क्रियाओं के बीच जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत जाप्यनुष्ठान और कलश स्थापना से हुई। उदयपुर से पधारे विधानाचार्य श्री हिमालय शास्त्री ने वैदिक और धार्मिक रीति से सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। इसके बाद मंगल कलश यात्रा मुकेश आढ़ती के निवास स्थान से शुरू होकर जिनमंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया।     जैन

Read More »

कार में मिला एसडीओ का शव, मुंह से बह रहा था खून

बागपत-  बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी कार में यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी एक कार से यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखा। कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और भीतर धीमी आवाज में संगीत चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर वाहन खोला, जहां चालक सीट

Read More »