दुनिया देख रही यूपी का विकास और सुशासनः कपिल देव

मेरठ रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 दिवसीय कार्यक्रम का समापन, विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर नवविवाहित जोड़ा आत्महत्या: महामाई मंदिर में 22 दिन बाद दर्दनाक अंत

समापन समारोह में पहुंचने पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश देश की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, किसानों के हित में उठाए गए कदमों और कानून व्यवस्था में सुधार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

इसे भी पढ़ें:  50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रदेश की समृद्ध परंपरा और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अधिकारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को करीब से देखा और समझा।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप के किसी भी हत्यारे को नहीं बख्शा जायेगा, कानून देगा सख्त सजाः कपिल देव
Share This Article