दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नोएडा की रेंटल कंपनी से शूटिंग कैमरे व अन्य कीमती उपकरण बुक कराकर ले भागे थे शातिर,मालिक ने दर्ज कराया था मुकदमा

मुजफ्फरनगर। महंगे कैमरा और गिम्बल सेट की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत का कैमरा, लेंस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना को लालच में अंजाम देने की बात पूछताछ में सामने आई है।
थाना नई मंडी पुलिस ने कैमरा व गिम्बल सेट चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो काले बैग में रखा सोनी कंपनी का एफएक्स-3 कैमरा, पांच लेंस, डीजीआई कंपनी का आरएस-4 प्रो गिम्बल सेट, एनडी व ब्लैक प्रो मिस्ट फिल्टर तथा 7 इंच का मॉनिटर बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

क्षेत्राधिकारी नई मंडी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। सीओ राजू कुमार साव ने रविवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 1 मार्च 2026 को प्रात: 3:15 बजे भोपा फ्लाईओवर से लगभग 50 मीटर की दूरी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन (निवासी खेड़ा, थाना जानसठ, वर्तमान पता सेक्टर-49 बरौला, गौतमबुद्धनगर), सनी (निवासी खुर्रमपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) और हिमांशु (निवासी मोहल्ला बिचपटा, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों वीडियोग्राफी का कार्य करते हैं। 12 फरवरी 2026 को उन्होंने एक कंपनी से आॅनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था। 13 फरवरी को सेक्टर-62 नोएडा से एक व्यक्ति कैमरा लेकर आया, जिसे आरोपियों ने किराए की गाड़ी में बैठाया और मुजफ्फरनगर की ओर चले आए। रास्ते में जब वह व्यक्ति पेशाब के लिए गाड़ी से उतरा तो तीनों आरोपी उसका कैमरा और गिम्बल सेट से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि महंगे उपकरण देखकर उनके मन में अधिक पैसे कमाने का लालच आ गया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस संबंध में थाना नई मंडी में मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, उपनिरीक्षक शुभम चौहान, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, कांस्टेबल पंकज शर्मा, रोहित कुमार और मुनेश कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »