मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

बुढ़ाना तहसील परिसर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील परिसर के पीछे एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। युवक घर से ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को 19 वर्षीय युवक का शव तहसील के पीछे संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान अफसर खान (19) पुत्र नियामत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव सीमेंट के खंभे पर लगे लोहे के पाइप से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। शव के पास ही एक पिट्ठू बैग भी मिला, जिसमें कपड़े और अन्य निजी सामान रखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक काम पर जाने के उद्देश्य से घर से निकला था।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस लाइन में आवास की छत ढही, परिवार के 5 सदस्य घायल

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बुढाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई मुनव्वर ने बताया कि परिवार में आठ भाई हैं और अफसर सबसे छोटा था। सभी भाई ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान

परिजनों के अनुसार अफसर रविवार दोपहर करीब तीन बजे काम के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। परिवार ने घटना को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। बुढ़ाना कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों के आने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम दृष्टया शव पर बाहरी चोट के कोई विशेष निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जानकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप, संजय

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »