BY ELECTION–मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदान

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर से चुनावी रणभेरी बज चुकी है। जिला पंचायत में एक रिक्त सदस्य पद के साथ ही दो गांव के प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 20 ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को मतदान केंद्रों के लिए संबंधित ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। मंगलवार छह अगस्त को जिले के छह ब्लॉक क्षेत्रों के नौ गांवों में बनाये गये 39 पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसके लिए कुल 42 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने भी अपना वोट डालने का मन बना लिया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 38 हजार से ज्यादा और दो ग्राम प्रधानों के लिए करीब चार हजार मतदाता पंजीकृत हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सम्बंधित एसडीएम भी सक्रिय नजर आये। इसके साथ ही फोर्स भी रवाना कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

जिले के खतौली, बघरा, चरथावल, जानसठ, शाहपुर और सदर ब्लॉक क्षेत्र के नौ ग्रामों हरसौली, निरमाना, निरमानी, तावली, सांझक, बरवाला, नरोत्तमपुर, गंगधाडी और तुलसीपुर में मंगलवार को चुनाव कराये जाने की तैयारी पूरी करते हुए सोमवार को सभी ब्लॉकों से सम्बंधित पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को रवाना कर दिया गया। इन गांवों में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अन्य पदों पर उपचुनाव छह अगस्त को कराए जाने हैं। जिला पंचायत के वार्ड 17 के लिए 35 बूथ बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गांव बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली, निरमाना-निरमानी, और नरोत्तमपुर माजरा के 38693 मतदाता जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान करेंगे। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है। गांव-गांव अपने समर्थकों से जनसंपर्क किया गया। प्रधान पद के लिए खतौली तहसील क्षेत्र के गंगधाड़ी और तुलसीपुर में हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को चार बूथों पर मतदान होगा। यहां पर 3954 मतदाता अपना वोट डालकर नया प्रधान चुनेंगे। गंगधारी में तीन पोलिंग बूथों पर 2960 और तुलसीपुर के एक बूथ पर 994 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत लगाई। इसके अलावा सदर ब्लॉक के रई गांव में भी मतदान कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से दो लोगों की मौत

बता दें कि जिला पंचायत वार्ड संख्या 17 बघरा द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य इरशाद को 30 साल की सजा हो चुकी है। वह महिला से दुष्कर्म का दोषी पाया गया था। वर्ष 2023 में कोर्ट ने इरशाद को सजा सुनाई थी। जनवरी 2024 में इराशद की जिला पंचायत सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद से यह सीट खाली पडी हुई है। इस सीट के लिए एडीएम वित्त की कोर्ट में 12 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किए गए थे। इनमें से प्रत्याशी इन्द्रपाल, मनीष और शहनाज के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया। अब चुनावी मैदान में नौ प्रत्याशी रह गए है। प्रत्याशी प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, गफूर, बु(प्रकाश, रूपा, शौकीन, सतेंद्र बालियान, बाबी, राहुल के बीच उपचुनाव होगा। सतेन्द्र बालियान को सपा, बसपा, कांग्रेस, आसपा ने अपना समर्थन दिया है। वो संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को उपचुनाव के लिए ब्लॉक क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के साथ पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना और इसके साथ ही परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल सांप से मचा हड़कंप

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-डंपर टक्कर में 4 लोगों की मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेपालिका टीम के बाजार में

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल सांप से मचा हड़कंपबचना

Read More »