शाहबुद्दीनपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह चेयरमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उनके परिजनों द्वारा शाहबुद्दीनपुर मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रवचन के साथ हुआ।

शाहबुद्दीनपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के निकट ठाकुर दिवाकर विक्रम सिंह सौलंकी के द्वारा नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनका चरण वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तों को प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता दर्शन कराये और उनको गीता चिंतन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गीता जी को अपनाकर ही कल्याण का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  छपार में पत्रकार के बहनोई के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

इससे पूर्व दोपहर के समय महंत पंडित मनसुख शर्मा जी ने श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भागवत पर प्रवचन करते हुए भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया। इस दौरान मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, सांसद हरेन्द्र मलिक, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख पति अमित चौधरी बढेडी, जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, केशव पॉलीटेक्निक के प्रबंधक आरके सिंघल, ब्रजपाल सिंह बढेडी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पश्चिमी खाद सोसायटी के चेयरमैन बारू सिंह, जिला पंचायात सदस्य राहुल कुमार, गोल्ड कास्ट बिल्डिंग डवलपर गाजियाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास पुण्डीर, रामसेतु राणा शिमलाना, बिट्टू गोयल पैट्रोल पम्प, अमरकांत एडवोकेट, श्री कृष्ण कृपा परिवार से अतुल गर्ग, सुभाष गर्ग, लक्ष्मण पंडित, श्री कृष्ण जानकारी सरस्वती शिशु मन्दिर गांधी कालोनी के अध्यक्ष विकास आहुजा सहित सैंकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक यूनीपोल को लेकर दो हिंदू संगठनों में तगड़ी तकरारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री

Read More »