रोहाना कस्बे में एसबीआई शाखा में लगी आग

मुजफ्फरनगर। लूटकांड के लिए अचानक की सुर्खियों में आये रोहाना कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए घंटों तक मशक्कत की। इस अग्निकांड के कारण बैंक शाखा में लाखों रुपये का नुकसान होने के साथ ही बैंकिंग सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गये हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना कस्बे में मुख्य मार्ग पर ही भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। यहां पर बुधवार की सुबह अचानक ही आग लग जाने से हलचल मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों सहित मौके पर पहुंची। आग बुझाने के कई यंत्र भी टीम ने आग बुझाने के लिए प्रयोग किये। फायर कर्मियों ने आग पर तेजी से काबू पाने के लिए कई खिड़की भी तोड़ी। रोहाना आईपीएल शुगर मिल से भी पानी के टैंकरों और कर्मचारियों की मदद ली गई। बैंक शाखा के मैनेजर संदीप कुमार घटना के समय स्वयं दूसरे कर्मचारियों के साथ बैंक में ही मौजूद थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सवेरे करीब सात बजे अचानक ही बैंक शाखा कार्यालय में आग की लपटें उठने लगी।

इसे भी पढ़ें:  प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया याद

इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया कि आज ही ऑडिट के लिए ऑडिटर की टीम बैंक शाखा में पहुंचनी थी, इसलिए ही वो कर्मियों के साथ सवेरे बैंक आ गये थे। उन्होंने शाखा में आग लगने की सूचना हेड ऑफिस को दे दी है। बैंक में आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को भी कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि आग के कारण बैं को काफी बड़ा नुकसान होने की संभावना है। लाखों रुपये की सम्पत्ति की क्षति हुई है और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गये हैं। रिकॉर्ड कितना नष्ट हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। आग के कारणों की जांच भी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *