यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफ

मुजफ्फरनगर। पड़ौसी जनपद शामली के अन्तर्गत कैराना से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी पढ़ाई लंदन से की है। संसद के चल रहे मानसून सत्र में वे कैराना में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कॉलेज खुलवाने की मांग कर चुकी हैं। इकरा हसन को अखिलेश यादव यूथ आइकन के तौर पर देखते हैं और कई बार खुले दिल और खुले मंच से वो इकरा हसन की काबलियत और सादगी की प्रशंसा भी कर चुके है। अब मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा इकरा हसन की सूझबूझ और संसद में उनके आचरण, मांग और व्यवहार को लेकर की गई प्रशंसा चर्चाओं में है। केंद्रीय मंत्री द्वारा इकरा हसन की तारीफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इकरा हसन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

पिछले दिनों संसद में अपने पहले ही भाषण में जनपद शामली में रेल यातायात की समस्या को उठाते हुए हिन्दू समाज के तीर्थ क्षेत्र प्रयागराज और माता वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन शुरू कराने की मांग कर सभी का दिल जीतने का काम कर चुकी इकरा हसन ने अब अपने कैराना लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा की समस्या बताते हुए केन्द्र सरकार से वहां पर शिक्षा का वातावरण सुगम और सरल बनाने के लिए नए कालेजों को स्थापित कराने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांग की थी। जवाब देने के लिए जैसे ही शिक्षा मंत्री खड़े हुए तो उन्होंने सांसद इकरा हसन के संसद में दिए गये भाषण की तारीफ से अपनी बात की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें:  नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा


इस दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने उनके भाषण को लेकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उनकी वीडियो का भी जिक्र किया। इस पर इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की वीडियो प्रसारित करते हुए संसद में उनकी प्रशंसा करने के लिए उनका धन्यवाद किया है। दरअसल, पिछले दिनों सांसद इकरा हसन ने कैराना, ऊन में बालिकाओं के लिए डिग्री कालेज, शामली में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खुलवाने की मांग की थी। उन्होंने अंग्रेजी भाषा मे शिक्षा मंत्री से अनुरोध भी किया था। अब इंटरनेट मीडिया पर संसद भवन की एक वीडियो प्रसारित हो रही है। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री कैराना की सांसद इकरा हसन की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, कि एक नई सदस्य आई है इकरा हसन। मैंने अभी तक इंटरनेट मीडिया पर उनके भाषण की वीडियो देखी थी, लेकिन आज संसद में उनको बोलते हुए सुना है। मैं इकरा हसन को शुभकामनाएं देता हूं। इसके बाद इकरा हसन ने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो प्रसारित करते हुए प्रशंसा के लिए शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का धन्यवाद किया।  

इसे भी पढ़ें:  मैं दिव्या काकरान, अपने पति से तलाक ले रही हूं....

Also Read This

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत,

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »