एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

विद्युत विभाग के मुख्य अभियन्ता ने टाउन हॉल परिसर में किया शुभारंभ, लिटिल मेनर स्कूल प्रतिनिधियों ने भेंट किया वाटर कूलर

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (वाणिज्य-1 व 2), टाउन हॉल, मुजफ्फरनगर में वाटर कूलर (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियन्ता (वितरण) विनोद कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता (वाणिज्य-1), अधिशासी अभियन्ता (तकनीकी) सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और टाउन हॉल परिसर में स्थापित यह वाटर कूलर गर्मी के मौसम में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान लिटिल मेनर स्कूल के प्रतिनिधियोंकृरामअवतार, राजेश गोयल एवं अंकुर गोयलकृद्वारा टाउन हॉल प्रांगण में वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता को बुके एवं गुलाब पुष्प भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्य अभियन्ता विनोद कुमार ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रतिनिधियों के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज व संस्थानों की सहभागिता से ही जनसुविधाओं का विस्तार संभव है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पटाखों का अवैध भंडारण करने वाला एक व्यापारी गिरफ्तार
Share This Article