Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

(Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। आनंदपुरी गली नंबर-02, सरवट रोड निवासी अंकुर वशिष्ठ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च 2026 की रात करीब 10.50 बजे उन्हें जिला चिकित्सालय से सूचना मिली कि उनके पिता मुकेश कुमार शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। उस समय वह दिल्ली में थे, जिसके बाद उन्होंने अपने परिचित को अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, चार गिरफ्तार, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त

घायल अवस्था में मुकेश कुमार शर्मा को पहले जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आनंद अस्पताल रेफर किया गया। वहां सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के एक क्रिटिकल केयर अस्पताल भेज दिया, जहां पूरी रात उनका इलाज चला। अगले दिन डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल से एंबुलेंस में ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के साथ मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पता चला कि दो युवक घायल बुजुर्ग को अस्पताल छोड़कर गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि आर्यपुरी से अंसारी रोड जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से साइकिल सवार को टक्कर मारी थी।
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी पुष्टि की है कि बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण करीब 12 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। घटना के 13 दिन बाद मृतक के पुत्र की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध बाइक सवार की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित मार्गों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की बारातइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को

Read More »