मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां 52 दिन बाद सकुशल बरामद

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहाना चौकी इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि राहगीरों ने सड़क किनारे पानी की नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर आसपास के लोगों में तेजी से फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल घटना की सूचना रोहाना चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाली में पड़े शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल ब्रिजेश कुमार शर्मा भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर शव की शिनाख्त कराई गई। शहर कोतवाल ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी
Share This Article