बंगाल की जीत देश के अटूट विश्वास का प्रतीकः कपिल देव

योगी के मंत्री ने कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ विकास के विश्वास में भाजपा के साथ आया प्रचंड जनादेश

मुजफ्फरनगर। सोमवार को सामने आये पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डूचेरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के प्रति मजबूत विश्वास और राष्ट्रवाद आधारित विकास की राजनीति की जीत बताया है।

पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की प्रचंड जीत और असम में वापसी को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने और असम में सत्ता वापसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हृदय से लेकर बंगाल तक यह केवल नक्शे का विस्तार नहीं, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र की पहचान है जो लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रार

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर से पूर्वाेत्तर तक परिवर्तन की स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है और बंगाल इस बदलाव का नया अध्याय बन चुका है। विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ यह जीत देशवासियों के समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और सटीक रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बंगाल में यह जीत केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य को भय, कुशासन और पिछड़ेपन से बाहर निकालकर उसकी अस्मिता और गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने वाले सुरक्षा बलों और मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्भय मतदान ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है। यह जनसमर्थन नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहां सुशासन, विकास और राष्ट्रीय गौरव एक साथ साकार हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व बसपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा

विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि कांग्रेस लगातार अपनी प्रासंगिकता खो रही है और विपक्षी गठबंधन आंतरिक विरोधाभासों से जूझ रहा है। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। खासतौर से बंगाल के चुनावी परिणाम पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। ये परिणाम केवल चुनावी आंकड़े नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रतिबिंब हैं, जो एक सशक्त और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  बेहडा सादात में बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »