तिरंगे के साथ श्रीलंका में गूंजी भारतीय किसानों की आवाज

मुजफ्फरनगर। श्रीलंका के मध्य प्रांत की राजधानी कैंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में भारत की तरफ से किसानों की आवाज़ बुलंद हुई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय डेलिगेशन, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम श्रीलंका के कोलंबो पहुँचा था। यहां आयोजित इस सम्मेलन में 140 देशों के किसान संगठन भाग ले रहे हैं।
बताया गया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नयेलेनी मंच द्वारा किया जा रहा है। यह इसकी तीसरी बैठक है, इससे पहले 2007 और 2015 में भी वैश्विक सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं। सम्मेलन में अगले दस दिनों तक एक वृहद वैश्विक एजेंडे पर चर्चा की जाएगी, जिसके आधार पर किसानों के वैश्विक आंदोलन की नई रूपरेखा तय की जाएगी। नयेलेनी मंच द्वारा प्रस्तुत एजेंडे में पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद, जातिवाद, पितृसत्ता, नस्लवाद, धार्मिक कट्टरता, लैंगिक भेदभाव और संसाधनों के अंधाधुंध दोहन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई है। यह एजेंडा स्पष्ट करता है कि वर्तमान आर्थिक व्यवस्था लालच व दोहन पर आधारित होकर पृथ्वी, पर्यावरण, समुदायों व मानव स्वास्थ्य को गहरी क्षति पहुँचा रही है। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर किसान, मजदूर और आम जनता को एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा ताकि धरती, भोजन और जीवन सुरक्षित रह सके।

इसे भी पढ़ें:  ‘ऑपरेशन सवेरा’ में बड़ी कार्रवाईः 30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Read More:- किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैत

शनिवार को कैंडी में आयोजित सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का एक यादगार स्वागत किया गया। सभी ने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। यहां किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में कृषि से जुड़ी चुनौतियों, समस्याओं और उनके समाधान पर गहन चर्चा की। मंच पर सभी देशों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा करते हुए वैश्विक स्तर पर किसानों की एकजुटता का संदेश दिया। भाकियू डेलिगेशन में राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन एवं प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अशोक घटायन, युवा एनसीआर अध्यक्ष मंटू चौधरी, अंशिता बालियान, धर्मवीर सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

Also Read This

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »