महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

कौशल विकास मंत्री ने मालवीय जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, भारत रत्न अटल को भी किया गया याद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने महामना मालवीय जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महामना को नमन किया।
शहर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुँचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार भारत रत्न ‘महामना’ पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए आदर्शों को स्मरण करते हुए मंत्री कपिल देव द्वारा उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने संदेश में कहा कि महामना का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्रांतिसेना कर रही हिंदू समाज का जागरण

इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाज में अतुलनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा ज़रूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का पुण्य कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनके विचारों, आदर्शों एवं मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया। निस्संदेह, महामना मालवीय और अटल जैसे महान व्यक्तित्वों का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर उत्सर्जन मानकों पर मंथन करने सरकार संग जुटेंगे किसान नेताः धर्मेन्द्र मलिक को बुलावा

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव द्वारा शहर के मौहल्ला रामपुरी क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरविन्द त्यागी के आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सहभाग कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सादर नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  यूजीसी इक्विटी कानूनः हिंदूवादी नेता ने रक्त से लिखा पीएम मोदी के नाम पत्र

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी पुलिस की कार्रवाईः लूट में वांछित चल रहे तीन और बदमाश गिरफ्तारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल

Read More »