श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला मैदान में चल रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिवस की कथा में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का संगम देखने को मिला। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने सती प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता दूध और पानी की तरह पवित्र और एकाकार होता है, परंतु यदि इनके बीच संशय रूपी खटाई पड़ जाए तो यह संबंध टूट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हनुमान चौक पर टाटा मैक्स की टक्कर से महिला गंभीर घायल

उन्होंने भगवान शिव और सती के प्रसंग को विस्तार से बताते हुए कहा कि जब सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने की जिद की और परीक्षा लेने के बाद लौटकर भगवान शिव से झूठ कहा कि उन्होंने कोई परीक्षा नहीं ली, तब भगवान शिव मन ही मन सती से रुष्ट हो गए और अंततः उनका परित्याग कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

व्यास जी ने आगे कहा कि यही सती अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लेती हैं और कठोर तपस्या के पश्चात भगवान शिव उन्हें अपनी अर्धांगिनी रूप में स्वीकार करते हैं। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का भावमय वर्णन कर व्यास जी ने समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु बार-बार ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  चौकीदार राजू हत्याकांडः साढ़ू के बेटे ने किया था मौसा का कत्ल

इस अवसर पर मांगेराम, राजाराम शर्मा, चांदनी वर्मा, सुमन बंसल, गौरव शर्मा, रविंद्र सैनी, हेमराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। कथा स्थल पर अनुशासन और व्यवस्था की सराहनीय व्यवस्था देखी गई। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *