मालवीय जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया

मुजफ्फरनगर। भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार, स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के पावन अवसर पर गुरूवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मालवीय चौक स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप गुरूवार को सुबह मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सभासदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महामना के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उनके आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मालवीय चौक पर कराए गए सौन्दर्यकरण कार्यों को लेकर ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का अभिनंदन किया और स्मारक के साथ ही नगर को सौन्दर्यपूर्ण स्वरूप देने के लिए आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने मालवीय स्मारक स्थल की नई लाइटिंग व्यवस्था और अन्य विकास एवं सुन्दरी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर में स्थित महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों का सौन्दर्यकरण पालिका प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का जीवन और विचार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। पालिका प्रशासन द्वारा मालवीय स्मारक चौराहे की लाइटिंग एवं सौन्दर्यकरण कराया गया है और भविष्य में अन्य महापुरुषों व प्रमुख चौराहों का भी इसी प्रकार विकास किया जाएगा।
मालवीय जयंती पर महामना को नमन करते हुए अपने संदेश में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि महामना का ज्ञान, सामाजिक सुधार की भावना और नैतिक नेतृत्व हमें यह सिखाता है कि वास्तविक प्रगति प्रबुद्ध मस्तिष्क और करुणामय हृदय से प्रारंभ होती है। उन्होंने कहा कि महामना मालवीय ने समाज सुधार के साथ राष्ट्रीय चेतना को जागृत कर गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा जगत में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह प्रकरणः आरोपी कॉलेज पीटीआई गिरफ्तार, प्रचार्य-प्रबंधक अभी फरार

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि बीएचयू के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनाया। उनका संपूर्ण जीवन स्वराज, सामाजिक सुधार और भारतीय संस्कृति के उत्थान को समर्पित रहा। अस्पृश्यता उन्मूलन, महिला शिक्षा और किसान अधिकारों के लिए किए गए उनके प्रयास भारतीय सामाजिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण अध्याय हैं। महामना का अद्वितीय योगदान आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रशांत गौतम, देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, नवनीत गुप्ता, शहजाद चीकू, शोभित गुप्ता, नदीम खान के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, राकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, अंजनी शर्मा, सतीश शर्मा, अक्षय शर्मा, सुबोध दीक्षित, ब्रह्म प्रकाश, रमेश चंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, नीरज शर्मा, कमलकांत, पंकज शर्मा, हरेंद्र शर्मा, आदेश गौतम, प्रवीण वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, राजेश पाराशर, अमित वत्स, अखिलेश दत्त, डॉ. संदीप वत्स, शरद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायलसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, सास समेत 3 महिलाएं घायलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सवपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »