एसआईआर में मंत्री कपिल देव की मुजफ्फरनगर विधासनसभा सबसे पीछे

जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने हेतु जनसहयोग की अपील, सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क व कैंप स्थापित

मुज़फ़्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति संतोषजनक है और समय बढ़ाये जाने के बाद इसमें तेजी भी देखी जा रही है। जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में 2112586 मतदाताओं में से पांच दिसम्बर तक कुल 1663214 मतदाताओं के एसआईआर फार्म अपलोड हो चुके हैं। यानि 78.73 प्रतिशत कार्य संपन्न किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों व विकासखंडों में मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की पूरी सक्रियता के बावजूद भी उनकी विधानसभा मुजफ्फरनगर जनपद में सबसे ज्यादा पिछड़ी नजर आ रही है। यहां पर धीमी प्रगति को लेकर मंडलायुक्त भी अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं और ईआरओ सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा जा चुका है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसारकृएसआईआर अभियान में विधानसभा बुढ़ाना में 82.60 प्रतिशत, चरथावल में 80.35 प्रतिशत, पुरकाज़ी में 78.19 प्रतिशत, मुज़फ़्फरनगर सदर में 67.93 प्रतिशत, खतौली में 82.65 प्रतिशत, मीरापुर में 81.20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उमेश मिश्रा ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो तथा सूची पूर्णत प्रतिशत अद्यतन और त्रुटिरहित बने। इसके लिए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, खंड विकास कार्यालयों, तहसीलों और कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्प डेस्क और विशेष कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिक आसानी से अपने दस्तावेज़ जमा कर सुधार या नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ या पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराएं और घर-घर सत्यापन में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा भी प्रत्येक बूथ पर बीएलए तैनात किए गए हैं, जिससे एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस जन-जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से प्रसारित करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक पंजीकरण व सुधार प्रक्रिया से जुड़ सकें और आगामी चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने जनता से यह भी निवेदन किया कि मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे आवश्यक सुधार किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय सिंह भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः एसडीएम निकिता शर्मा को मिला खतौली तहसील का चार्ज

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी बाबा चंचल नाथ

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  प्रशासनिक फेरबदलः एसडीएम निकिता शर्मा को मिला खतौली तहसील का चार्जवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »