एम.जी. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहा

विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय में हर्ष व उल्लास का वातावरण

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के लिए बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान बनाया। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कक्षा 12वीं के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की झलक साफ दिखाई दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा है। इस परीक्षा में ओवर आॅल टाॅपर्स में वाणिज्य वर्ग के छात्र अक्षत गुप्ता ने सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत (477) अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। दूसरे नम्बर पर विज्ञान वर्ग के छात्र लक्ष्य धीमान रहे हैं, लक्ष्य ने 94.8 प्रतिशत (474) अंक हासिल किये। तीसरा स्थान वाणिज्य वर्ग की छात्रा रिया नारंग ने प्राप्त किया है। रिया ने 94.4 प्रतिशत (472) अंकों के साथ परीक्षा उत्कृष्ट परिणाम के साथ उत्तीर्ण की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

इसके साथ ही छात्र आर्यन मान 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ चैथे, छात्र आर्यन कुच्छल 93 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें, छात्रा कनिका अरोरा 91 प्रतिशत अंकों के साथ छठे, छात्र हसन फराज और कृष्णा मित्तल 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें, छात्र दिव्या वर्मा 90.6 प्रतिशत अंक लेकर आठवें, छात्र हरगम जोत सिंह और छात्रा अलीहा बतूल 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से नौवें और छात्रा टिया चैहान 90 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दसवें स्थान पर रहीं।

इसे भी पढ़ें:  रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को इस सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने संदेश दिया कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बधाई दी और सभी की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों

Read More »