सपा और कांग्रेस सहित भारत का विपक्ष दोगला और गद्दारः विक्रम सैनी

पहलगाम अटैक पर 12 विपक्षी नेताओं के बयानों पर पाकिस्तान को मिली जीत, भाजपा नेता ने जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत द्वारा पेश किए गए निंदा प्रस्ताव से एक महत्वपूर्ण क्लॉज हटाए जाने के मुद्दे पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने भारतीय विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट जारी कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी नेताओं को “दोगला” और “गद्दार” बताते हुए आरोप लगाया कि उनके बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ किया।

पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्तुत निंदा प्रस्ताव में यह उल्लेख किया गया था कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी। उनके अनुसार पाकिस्तान ने भारतीय विपक्षी नेताओं के ट्वीट, वीडियो और बयानों का हवाला देकर इस क्लॉज को हटवाने की कोशिश की, जिसमें उसे सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लाखों यात्रियों का इंतजार अब खत्म: मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक सहित कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बन गया था। हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई 2025 की रात “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियान के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर प्रिसिजन स्ट्राइक की गई थी। इस अभियान को आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी कार्रवाई माना गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दादा-पोते से बड़ी लूट का आरोपी मुठभेड़ में किया घायल

इसी घटनाक्रम के संदर्भ में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में रिपोर्ट और निंदा प्रस्ताव पेश किया था। विक्रम सैनी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के सार्वजनिक बयानों को आधार बनाकर पाकिस्तान ने प्रस्ताव में से “धर्म पूछकर हत्या” वाला उल्लेख हटवाया है। अपनी फेसबुक पोस्ट में विक्रम सैनी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत अन्य नेताओं के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष के ऐसे बयान देश की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को कमजोर करते हैं।

पोस्ट में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत द्वारा पहलगाम हमले में जो निंदा प्रस्ताव पेश किया गया उसमें पाकिस्तान एक क्लाज डलवाने में सफल रहा कि ष्आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर नहीं मारा…! ऐसा करने के लिए पाकिस्तान ने भारत के 12 विपक्षी नेताओं के ट्वीट्स और वीडियो को सबूत के तौर पर दिखाया। उसके बाद चीन (जिसके पास वीटो पावर है) ने यह क्लाज संयुक्त राष्ट्र संघ के निंदा प्रस्ताव में से हटवा दिया कि मुस्लिम आतंकियों ने धर्म पूछ कर मारा…! अब आप सोचिए कि भारत का विपक्ष कांग्रेस, सपा, कितना नीच दोगला और गद्दार है!? विक्रम सैनी पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कवाल कांड से जुड़े एक मामले में सजा मिलने के बाद वह सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं, उनकी तीखी प्रतिक्रिया चर्चा में बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में 31 मई तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »