लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के युवक को बाइक खरीदने के लिए बुलाकर की थी लूटपाट, बाइक और अन्य सामान बरामद

मुजफ्फरनगर। बाइक खरीदने के लिए फोन पर गाजियाबाद से युवक को यहां बुलाकर जंगल में ले जाने के बाद हथियारों से आतंकित करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाशों को छपार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी काम्बिंग में जंगल से गिरफ्तार कर लिये गये। इनके पास से लूटी गई बाइक और अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

यह मामला 8 मई 2026 का है, जब थाना छपार क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात थाना छपार पुलिस बढेड़ी रजवाहा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर गोलीबारी करते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारी

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश जुहैब पुत्र जुबैर निवासी सफरपुर, थाना गंगनहर (रुड़की, हरिद्वार) के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक के साथ-साथ 2 अवैध तमंचे और जिंदा-खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा के अनुसार, तीनों आरोपी उसी लूट की घटना में शामिल थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपये

रेई गांव मार्ग पर जंगल ले जाकर की थी युवक की पिटाई

थाना छपार क्षेत्र में बाइक खरीदने के बहाने बुलाकर गाजियाबाद निवासी युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित विकास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसने अपनी मोटरसाईकिल स्पेलण्डर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 76 एएफ 9264 (ब्लैक रंग) बेचने के लिये आॅनलाइन सूचना डाली थी। इसी को लेकर ए-चैट ऐप के माध्यम से उसकी शंकी नाम की आईडी से बातचीत हुई थी। आरोपी ने बाइक खरीदने के लिए उसे अर्बन होटल हाईवे मुजफ्फरनगर पर बुलाया था। विकास यादव के अनुसार वो 8 मई को नौ बजे बाइक लेकर अर्बन होटल पर आ गया था। पीड़ित के अनुसार वहां तीन युवक सिल्वर रंग की बुलेट बाइक पर पहुंचे और ऑफिस चलने की बात कहकर उसे रई गांव मार्ग पर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसका हेलमेट छीनकर मारपीट की तथा दो युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश उसकी स्प्लेंडर बाइक, ओप्पो मोबाइल और जेब में रखे 800 रुपये लूटकर फरार हो गए। इनमें शामिल लोग, एक युवक को अहमद कहकर पुकार रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और आज ये मुठभेड़ हो गई, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस

Read More »