विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल के विस्तार को ऐतिहासिक मंजूरी

सांसद चंदन चौहान की पहल पर 261.91 करोड़ की परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। बिजनौर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिला है। रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर से सांसद चंदन सिंह चौहान के विशेष प्रयासों ने रंग दिखाया और उत्तर प्रदेश सरकार ने मोरना चीनी मिल के विस्तार, तकनीकी उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए 261.91 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

यह परियोजना केवल मिल के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मोरना, मीरापुर और आसपास के हजारों गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। लंबे समय से किसान पेराई में देरी, मिल की सीमित क्षमता और तकनीकी खामियों की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस विस्तार के बाद पेराई क्षमता बढ़ेगी, तकनीकी समस्याएं कम होंगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

मोरना चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग लगातार उठाई जाती रही। किसानों की यह आवाज संघर्ष के रूप में सामने आई और अब सरकार के फैसले के रूप में परिणाम तक पहुंची है। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रयास, किसानों की समस्याओं को मजबूती से शासन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, चंदन चौहान का जमीनी स्तर पर किया गया संघर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट दिशा-निर्देशन की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या

सांसद चंदन सिंह चौहान ने बजट जारी करने पर सीएम योगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, स्थानीय मजदूरों को काम मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों को औद्योगिक विकास की नई गति मिलने की संभावना है। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार, नेतृत्व और किसान एकजुट होकर एक दिशा में काम करते हैं, तो विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि धरातल पर दिखाई देता है। मोरना चीनी मिल का यह विस्तार क्षेत्र के किसानों के लिए भरोसे, खुशी और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक बनकर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्याआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के

Read More »