मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, स्विफ्ट-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत

आमने सामने की टक्कर में ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सो में टूटा, कार भी हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि उसके परिजन गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मृतक का पुत्र और पुत्रवधु भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जबकि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

जानकारी के अनुसार, बागपत जनपद के गांव खेड़ा हटाना निवासी सुनील पुत्र महिपाल अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार से हाईवे पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पुत्र अमित, पुत्रवधु शिवानी पत्नी अमित के साथ ही इद्रेश पत्नी हरेन्द्र और अवि पुत्र हरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  UPDATE-लद्दावाला-रामपुरी कब्रिस्तान का कराया फर्जी वसीयतनामा, सामाजिक टकराव की आशंकागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  सूली वाला बाग आंदोलन जहीर की तस्पया, इसे बेकार नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैतइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव

Read More »