माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवस्थल के पास मीट मिलने से तनाव

ककरौली के जौली मार्ग पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कराया शुद्धिकरण

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के जौली मार्ग पर रविवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब रजवाहे के किनारे मीट के सड़े हुए अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक स्थल को अशुद्ध करने की कोशिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

रविवार सुबह जौली मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने रजवाहे के पास सड़क किनारे चिकन मीट के अवशेष पड़े देखे। मीट से तेज दुर्गंध (सड़ांध) आ रही थी, जिससे वहां खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा था। आसपास खेत में स्थित देवस्थल के कारण ग्रामीणों की भावनाएं भड़क उठीं और उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों की साजिश बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर देवताओं के पास मीट फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। दुर्गंध के कारण कई लोगों और पुलिसकर्मियों को नाक पर कपड़ा बांधना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

सूचना मिलने पर ककरौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट के नमूनों की जांच कराई गई। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मीट किसी शादी समारोह में बना हुआ प्रतीत हो रहा है, जो सड़ जाने के बाद किसी ने रजवाहे के पास फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

उन्होंने स्पष्ट किया कि मीट के अवशेष देवस्थल से कुछ दूरी पर पाए गए, हालांकि एहतियात के तौर पर ग्रामीणों की संतुष्टि के लिए गंगाजल मंगवाकर देवस्थल का शुद्धिकरण कराया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकार

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामाकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम आवास में 79 ने किया पैसा लेने से इंकार

Read More »