मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, कई चौकी प्रभारियों के तबादले

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसौली चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी को उनके पद से हटा दिया, सिविल लाइन में केपी सिंह बने इंस्पेक्टर क्राइम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई सब इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अभि हत्याकांड पर आक्रोशः हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई थानों और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के तहत इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर संजय तोमर को पुरकाजी थाना, विशाल राठी को जानसठ थाना भेजा गया है, जबकि मिथुन दीक्षित को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। शिवकुमार को सिविल लाइन थाने का एसएसआई बनाया गया है। वहीं निरीक्षक केपी सिंह को सिविल लाइन में इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तितावी थाना क्षेत्र में भी चौकी प्रभारियों में बदलाव किया गया है। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसौली चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सिखेड़ा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रिंकू चौधरी को नया परसौली चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

इसी क्रम में तितावी थाना क्षेत्र के ढिंढावली चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता को शाहपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि ढिंढावली चौकी का नया प्रभारी विकास कुमार को बनाया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादले पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें:  शादी के दौरान हुआ था झगड़ा, जानलेवा हमले में शामिल 8 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों के अवैध स्टैण्ड

Read More »