बोलेरा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली एंबुलेंस सेवा की बदौलत दोनों युवकों की जान बच पाना संभव हो सका।

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के खोकनी के पास बुधवार दोपहर में बोलेरा और बाइक की भीषण आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और स्थिति को समझते हुए चिकित्सा सहायता के लिए तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तेजी से घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस टीम में तैनात ईएमटी इंद्रपाल ने घायल युवकोंकृराजू (25) और विशाल (31)कृको संभाला। दोनों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे और दर्द से कराह रहे थे। ईएमटी इंद्रपाल ने मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जिसमें घायलों के घावों पर ड्रेसिंग, रक्तस्राव नियंत्रित करना और जीवनरक्षक प्रक्रियाओं की जांच शामिल थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस में बैठाया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में दोघट कट की मांग तेज, गडकरी से मिले नरेश टिकैत

घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोपा ले जाया गया। सीएचसी की मेडिकल टीम ने भी प्राथमिक मूल्यांकन के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बताई। सिर, हाथ व पैर पर गंभीर चोटों के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोबारा 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली। सूचना प्राप्त होते ही दूसरी बार भी एंबुलेंस टीम तुरंत सक्रिय हुई और जिला अस्पताल के लिए मरीजों को सुरक्षित रवाना किया। अस्पताल की इमरजेंसी टीम ने घायलों को तत्काल भर्ती कर लिया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और स्टाफ के मानवीय व्यवहार की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मिली एंबुलेंस सेवा की बदौलत दोनों युवकों की जान बच पाना संभव हो सका। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और सतर्कता कितनी जरूरी है। सड़क पर तेज गति और लापरवाही किसी भी पल बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़ें:  जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुश

Also Read This

एटा के पिलुआ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

एटा में शादी से पहले बड़ा भाई रिश्ते की मामी के साथ चला गया। इसके बाद परिवार 14 वर्षीय छोटे भाई की शादी कराने की तैयारी में जुट गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन, एएचटी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की शादी रुकवा दी।

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता की अनूठी पहल

चित्र कला, हैंड बैंड निर्माण और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती को बचाने का संकल्प तभी साकार होगा जब आने वाली पीढ़ी प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने, जैसी सोच के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरक और जागरुकता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने न केवल भाग लिया बल्कि पर्यावरण का संरक्षित, सुरक्षित रखते हुए एक जिम्मेदारी के साथ अपनाने का संदेश भी आत्मसात किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और प्रकृति को बचाने में सहभागिता करने

Read More »
अमर कॉलोनी में युवती हत्या मामले की जांच करती पुलिस

अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की घर के भीतर हत्या का मामला सामने आया है। युवती हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर UPSC की तैयारी कर रही थी। पुलिस को इस मामले में घर के पूर्व नौकर पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और पढ़ाई में जुटी हुई थी। इसी बीच घर के भीतर ही उसकी हत्या कर दी गई। घर के अंदर हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच

Read More »