सर्द रात में बेसहारा को सहारा देने सड़कों पर निकले अफसर, अलाव का दिखा अभाव

अपर जिलाधिकारी वित्त ने किया रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, कहा-सड़कों पर कोई सोता न मिले

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने मंगलवार की रात को शहर में स्थापित स्थायी व अस्थायी रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण अभियान में उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने साईं मंदिर के समीप स्थित रैन बसेरे, रेलवे स्टेशन के पास संचालित आश्रय गृह, जानसठ फ्लाईओवर, भोपा फ्लाईओवर और शहर के अन्य स्थानों पर अलाव स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और मौके पर मौजूद निराश्रित लोगों से बातचीत कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरों में कोई भी व्यक्ति जमीन पर न सोये। फोल्डिंग, प्लंग व अन्य आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में औचक निरीक्षण के दौरान कोई व्यक्ति जमीन पर सोता पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र किसी भी व्यक्ति को खुले में या सड़कों पर रात गुजारने की स्थिति में न रहने दिया जाए। ऐसे लोगों को तुरंत रैन बसेरों में पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। अलाव की व्यवस्था की जांच के दौरान एडीएम ने संबंधित निकायों को निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर समय से अलाव प्रज्वलित किए जाएं और पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों और गरीब एवं निराश्रित लोगों को राहत मिल सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि शीतलहर के दौरान कोई भी व्यक्ति असहाय या असुरक्षित महसूस न करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी रैन बसेरों में सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं और प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के अंत में एडीएम ने आश्वासन दिया कि शीतकालीन राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और जनहित से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र

Read More »