मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

80 करोड़ से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, कई बैंकिंग दस्तावेज और उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल और फुगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक, पासबुक सहित बैंकिंग से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं।
गुरूवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर सेल और फुगाना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गिरोह अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है। आरोपी विभिन्न डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाते थे। फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंक खाते से संबंधित भ्रामक जानकारी देकर लोगों से धनराशि स्थानांतरित कराते थे।
गिरोह के सदस्य प्री-एक्टिवेटेड बैंक किट, एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर रकम को विभिन्न खातों में घुमाते थे, जिससे पुलिस को ट्रैक करने में कठिनाई हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक, फिनो बैंक की पूर्व सक्रिय बैंकिंग किट, 1 बैग, 1 कंप्यूटर एवं माउस और 5610 रुपये नकद बरामद किये हैं। बरामद उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि अन्य संभावित पीड़ितों और लेन-देन का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो.......

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »