अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

एमएसपी गारंटी कानून, गन्ना भुगतान और बिजली दरों पर किसानों की आवाज उठाने को शामिल होंगे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। 22 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है। इस पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति रहेगी, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना भुगतान, बिजली दरों और भारत-अमेरिका कृषि समझौते के संभावित प्रभावों पर आवाज बुलंद की जाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि भारत अमेरिकी डील की सच्चाई किसानों तक पहुंचाने और किसानों से जुड़े मद्दों को उठाने के लिए यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बागपत-मुजफ्फरनगर के सीमावर्ती गांव सरोरा-नगवा कुटी में 22 फरवरी को एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई है। इसमें चार जिलों मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ के किसान हिस्से लेंगे। यह आंदोलन किसान और मजदूर के अधिकारों तथा अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है। लंबे समय से लंबित गन्ना भुगतान, बढ़ती बिजली दरें और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। जब तक एमएसपी को कानून का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित नहीं हो सकेगा।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने हालिया बयान में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई डील नहीं, बल्कि डिक्लरेशन है। उनके अनुसार यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा एकतरफा रूप से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के समझौते देश के कृषि क्षेत्र पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकते हैं और इस पर व्यापक राष्ट्रीय बहस की आवश्यकता है। टिकैत ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई इस घोषणा का विरोध जारी रहेगा और इस विषय पर पंचायतें व बैठकें निरंतर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने इसे वर्तमान समय का सबसे बड़ा प्रश्न बताते हुए किसानों से सजग रहने की अपील की।
उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सरकार से मिलने वाले लाभ को लेने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन संघर्ष के समय एकजुट रहना अनिवार्य है। उनका कहना था कि यदि समाज संगठित रहेगा तो ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेगा। सरकार पर समाज को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार का इलाज ये ही समाज करेगा। बागपत बॉर्डर पर प्रस्तावित इस महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आसपास के जिलों से किसानों और मजदूर संगठनों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके लिए गांव गांव मीटिंग का दौर चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेरावमीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »