शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए

मुजफ्फरनगर। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर को भगवा ध्वज और फूल-मालाओं से सजाया गया तथा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और शिवाजी महाराज के जयघोष के साथ हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे। उनके साहस, नीति और संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जतिन वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दिया और स्वराज की स्थापना कर इतिहास रच दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने और शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह व श्रद्धा का वातावरण बना रहा इस दौरान विनय कुमार, लक्ष्य, प्रिंस, शैलेंद्र, मनोज कुमार, निकुंज चौहान, मनोज चौधरी, ललित रुहेला, अमित कुमार, सूरज सेठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश बनी आफत, अस्पताल की दीवार ढही

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »