कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकताः कपिल देव

विभागीय योजनाओं की प्रगति, भावी रणनीति और विधानसभा के तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति को लेकर मंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य के मद्देनजर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की योजनाओं और रणनीतियों की गहन समीक्षा की गई। विभागीय कार्यों की प्रगति, आगामी कार्ययोजना और विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों की तैयारी पर विशेष फोकस किया गया।
उत्तर प्रदेश सचिवालय के मुख्य भवन लखनऊ में गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भावी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए विभाग को ठोस और परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ना और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि लक्ष्यों की प्राप्ति समयबद्ध ढंग से हो सके। बैठक के दौरान विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्नों पर प्रभावी प्रस्तुति के लिए विस्तृत ब्रीफिंग (पूर्व जानकारी एवं दिशा-निर्देश) भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तथ्यों और आंकड़ों के साथ सटीक एवं स्पष्ट उत्तर तैयार रखें, जिससे सदन में विभाग का पक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।
इस अवसर पर विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, मिशन निदेशक पुलकित खरे, विशेष सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव मनोज वर्मा, अनुसचिव धर्मपाल पाण्डेय, अतिरिक्त निदेशक (प्रशिक्षण) राजेंद्र प्रसाद तथा संयुक्त निदेशक (यूपीएसडीएम) मयंक गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को प्रदेश में कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो युवाओं को सशक्त बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar news: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज कर्मचारी का शव मिलामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »