नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबार

आगरा के सिंडीकेट के पिता-पुत्र और गांधी कालोनी के कारोबारी सहित चार नामजद, नकली दवा कारोबार के घिनौने खेल का पर्दाफाश।

मुजफ्फरनगर। 22 अगस्त को आगरा में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों का जखीरा बरामद होने पर पूरे देश में हलचल मच गई। शुरूआत से ही माना जा रहा था कि इस सिंडीकेट का गहरा रिश्ता मुजफ्फरनगर से भी है, अब यहां पर भी साढ़े करोड़ रुपये की नकली दवाईयों की पूरी खेप को बाजार में खपाने का खुलासा हुआ है, ये कारोबार इतने शातिर तरीके से किया गया कि किसी को पतान चले। गिरफ्तार दवा करोबारी तरूण गिरधर ने अपनी पत्नी के नाम फर्म का लाइसेंस लिया और कार्य स्थल घर को ही बनाया।
बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल की सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने शासन की गोपनीय सूचना पर पूरे साक्ष्यों के साथ उत्तरी गांधी कालोनी की गली नम्बर 13 में तरूण गिरधर पुत्र स्व. सुरेन्द्र गिरधर के आवास पर छापा मारा तो नकली दवा कारोबार के इस घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ।
औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने नई मंडी थाने में एक विस्तृत तहरीर देकर पूरे खेल से पर्दा उठाया है। जांच और शिकायत के अनुसार तरूण गिरधर ने साल 2018 में अपनी पत्नी नितिका के नाम से आयुष मेडिकोज के रूप में औषधि विभाग से लाइसेंस प्राप्त किया और घर के ही एक कमरे को कार्यस्थल घोषित किया। पत्नी से पूछताछ की गई तो पता चला कि नितिका ने कभी भी दवा का कारोबार नहीं किया और न ही उसको कोई अनुभव है। तरूण ही उसके नाम पर फर्म चला रहा था। वो केवल गृहणी के तौर पर बच्चों की परवरिश और घरेलू कार्य में व्यस्त रही।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

36 प्रतिशत नेट लैस पर तरूण को आगरा से मिली दवाइयां

तरूण गिरधर के आयुष मेडिकोज पर छापे के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने 7 सितम्बर को टीम गठित की थी और टीम ने 8 सितम्बर को टीम ने यहां पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी, जो 9 सितम्बर की रात साढ़े दस बजे तक दो चरणों में चली। देर रात तरूण को दवाइयों का अवैध कारोबार करने के साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर मंडी पुलिस को सौंप दिया गया। टीम के अनुसार तरूण ने अपना लैपटॉप तोड़ दिया था, उसको और खरीद बिक्री के दस्तावेज को जब्त किया गया है। टीम को उसके आयुष मेडिकोज कार्य स्थल से कोई दवा का भंडार या बिक्री का माल नहीं मिला है। जो कार्य स्थल बताया गया, वहां पर बच्चे की साइकिल, स्कूटी और घर का अन्य सामान भंडारित पाया गया। तरूण ने पूछताछ में टीम को बताया कि वो आगरा की बंसल मेडिकोज, जाम मेडिको और एमएसवी मेडीप्वाइंट से दवा खरीद रहा था। उसको इनके यहां से दवाइयां 36 प्रतिशत नेट लैस पर मिलती हैं, जबकि कंपनियों के अधिकृत स्टाकिस्ट से ये दवाई 28 प्रतिशत नेट लैस पर मिलती हैं, ज्यादा प्रोफिट होने के कारण उसने दवाईयों की खरीद की और व्हाटसएप पर ही उसका सारा कारोबार चलता है।
चार महीनों में खरीदी 3.30 करोड़ की नकली दवा
औषधि निरीक्षण पवन शाक्य की शिकायत के अनुसार आयुष मेडिकोज के तरूण गिरधर के द्वारा 01 अपै्रल से 09 सितम्बर 2025 तक 03 करोड़ 57 लाख 28 हजार 35 रुपये की दवाइयां खरीदी हैं। इनमें से 03 करोड़ 30 लाख 01 हजार 747 रुपये की दवाइयां काउंटर फिट यानि नकली थीं। स्टॉक में 03 करोड़ 35 लाख 91 हजार 612 की दवाइयों को दर्शाया गया है, लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला। ये दवाइयां तरूण ने गैर कानूनी तौर पर बाजार में सप्लाई की हैं। तरूण ने जिन ब्रांड कंपनियों की नकली दवाईयों का कारोबार किया, उनमें उसने आगरा से वेटरिन 8 और 16 एमजी, रोजोवास 10 एमजी और एलेग्रा 120 एमजी बड़े पैमाने पर खरीदी हैं। इसके अलावा तरूण ने अन्य क्षेत्रों से भी दवा खरीदी, इनमें सेनोफी कंपनी की ऐलग्रा टैबलेट का नमूना जांच के लिए 25 अगस्त के छापे में लिया गया था, जो नकली पाई गई। इसकी 60 स्ट्रिप जो उस समय तरूण के पास छोड़ी गई थी, जब्त कर ली गई।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर 

जिला परिषद् की आशुतोष फार्मा तक कार्यवाही की तपिश
मुजफ्फरनगर। तरूण गिरधर की गिरफ्तारी की कार्यवाही तपिश गांधी कालोनी के साथ ही जिला परिषद् तक पहुुंची है। डीआई पवन शाक्य ने बताया कि उत्तरी गांधी कालोनी की गली नम्बर 13 में ही रहने वाले राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ दवा कारोबार में तरूण गिरधर पार्टनर है। राहुल कुमार द्वारा जिला परिषद् के प्रथम तल पर दुकान नम्बर 71 में आशुतोष फार्मा के नाम से दवा का थोक कारोबार किया जा रहा है। बताया कि तरूण ने राहुल को कूटरचित साजिश के तहत फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र दिया था, जिसके आधार पर लाइसेंस लिया गया। बताया कि जांच में खुलासा होने पर विभागीय स्तर पर आयुष मेडिकोज और आशुतोष फार्मा का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इस प्रकरण में तरूण गिरधर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि तरूण के साथ ही बंसल मेडिकोज आगरा के मालिक संजय बंसल पुत्र एसपी बंसल, ताज मेडिको के मालिक मुकेश बंसल पुत्र जगदीश प्रसाद बंसल और इस पूरे सिंडीकेट के मास्टर माइंड तथा मुख्य आरोपी एमएसवी मेडी प्वाइंट आगरा के डायरेक्टर सोहित बंसल पुत्र मुकेश बंसल निवासीगण नामनेर आगरा के खिलाफ नई मंडी थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन तीनों के खिलाफ आगरा में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्माना

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्मानाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान

Read More »