सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पर दिनदहाड़े हमला, कार्यालय में तोड़फोड़

संविदा सफाई कर्मचारी पराग बावरा पर हमले और हत्या की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ में सोमवार दोपहर बड़ा विवाद भड़क उठा। संघ कार्यालय में घुसे एक संविदा कर्मचारी ने कथित रूप से न केवल संघ अध्यक्ष से अभद्रता की, बल्कि उन पर दिनदहाड़े हमला करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से सफाई कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला पर सोमवार को टाउनहाल स्थित संघ कार्यालय में दिनदहाड़े हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नीरज बिड़ला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि संविदा सफाई कर्मचारी पराग बावरा वाल्मीकि पुत्र रमेश बावरा निवासी नई मंडी मंडी समिति अपने साथियों के साथ संघ कार्यालय में घुस आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अचानक हमला कर दिया। नीरज का आरोप है कि पराग ने कार्यालय में घुसते ही ईंटें फेंककर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। संघ अध्यक्ष की कुर्सी उठा ले गया और मेज सहित अन्य सामान को भी पलट दिया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नीरज बिड़ला ने पुलिस को बताया कि वह कार्यालय में अपने कुछ साथियों के साथ बैठे थे, तभी पराग बावरा ने उनके ऊपर हमला किया और सभी के सामने गोली मारने की धमकी दी।
नीरज बिड़ला द्वारा दी गई तहरीर में पराग बावरा को अपराधिक छवि का व्यक्ति बताया गया है। उनका कहना है कि पराग पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुका है और विभिन्न जेलों में निरुद्ध भी रहा है। नीरज के अनुसार, पराग संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने को लेकर लंबे समय से उनके साथ रंजिश रखता है और इसी वजह से लगातार अभद्रता कर रहा है। नीरज ने बताया कि आरोपी संविदा सफाई कर्मचारी होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं करता और आए दिन विवाद खड़ा करता है। उन्होंने पुलिस से पराग बावरा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

संघ अध्यक्ष नीरज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सफाई कर्मचारी संघ पूरे शहर में कार्य बहिष्कार और हड़ताल करने को बाध्य होगा। उनका कहना है कि हमलावर से उन्हें व उनके परिवार को गंभीर जान का खतरा बना हुआ है। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों ने कार्यालय की क्षतिग्रस्त वस्तुओं और गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। हमलावर मौके से फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक का बदल रहा स्वरूपः रैलिंग और लाइटिंग कार्यों का नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया जायजाआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में

Read More »