MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्ष

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा में शुक्रवार को किन्नर समुदाय के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से क्षेत्रीय बंटवारे को लेकर चल रहे तनाव ने मारपीट का रूप धारण कर लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  होलिका पूजन करने आई पोती को इंजीनियर अशोक ने लगाया चंदन का टीका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बधाई मांगने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और डंडों सहित अन्य हथियारों से जमकर हमला हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  योग से मिलती है मानसिक शक्तिः समाजसेवी मनीष चौधरी

दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर इलाके में जबरन बधाई मांगने और गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद पहले भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नकली नोट की बड़ी खेप के साथ तीन शातिर युवक गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *