जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानसठ थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, यहां उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई। घायलों की रात में कोई भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सवेरे उनकी शिनाख्त होने पर इस सम्बंध में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। सवेरे परिजन रोते बिलखते हुए थाने पर पहुंचे और हादसे के सम्बंध में जानकारी ली। गंभीर घायल को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उप चुनाव में वोट नहीं डालेंगे धनगर समाज के वोटर

सीओ जानसठ ने सड़क हादसे को लेकर जानकारी दी कि सोमवार की देर रात करीब नौ बजे थाना जानसठ पुलिस को डायल 112 के माध्यम से ग्राम चित्तौड़ा और कवाल के पास अज्ञात वाहन व 01 मोटरसाइकिल सवारों के बीच दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दूसरे घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घायलों की कोई पहचान नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी जानसठ ने बताया कि सवेरे मृतक और घायल की पहचान हो पाई है। दोनों जानसठ की ओर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। चित्तौडा और कवाल के बीच किसी अज्ञात वाहन द्वारा इनकी बाइक को टक्कर मार दी गई, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। हादसे में मृतक की पहचान 25 वर्षीय गौतम पुत्र नरेन्द्र सिंह और गंभीर घायल की पहचान मोनू पुत्र लक्ष्मण 24 वर्ष के रूप में हुई है। सुबह परिजनों को सूचित किया गया और मृतक के शव का पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा में कार्यक्रमों ने छोड़ी छाप

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »