सरकार की सौगात-मंत्री कपिल देव ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री, मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल द्वारा रविवार की सुबह अपने प्रभार वाले जनपद हापुड़ में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉप स्वीकृत होने के बाद प्रथम बार आगमन पर हरी झंडी दिखाकर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया।

बता दें कि पिछले माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिख कर मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22489/22490 वन्दे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण अयोध्या धाम को जोड़ते हुए वाराणसी तक करने का आग्रह किया था। जिसे रेल मंत्री ने स्वीकृत किया था, रविवार को उसी उपलक्ष्य में मंत्री कपिल देव ने हापुड़ स्टेशन पर अपने पहले सफर के लिए पहुंची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को प्रातः 7.20 पर जब वंदे भारत हापुड़ स्टेशन पर रुकी तो लोगों के चेहरे पर अद्भुत खुशी के भाव थे।

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित


मंत्री कपिल देव ने कहा कि रेल विभाग देश की रीढ़ की हड्डी है, यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में चहुंओर विकास के कार्यक्रम लगातार चल रहे है। अब मेक इन इंडिया के अंतर्गत वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन पूरी तरह भारत में ही स्वनिर्मित है। अब वंदे भारत ट्रेन मेरठ से चलकर अयोध्या धाम होते हुए वाराणसी तक जाएगी। मंत्री कपिल देव ने रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया की अब तक जनपद मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़ के यात्रियों को अयोध्या धाम व वाराणसी तक जाने के लिए दिल्ली से रेल की सुविधा लेनी पडती थी। जो अब मेरठ से ही सीधे वाराणसी तक जा सकते है। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविल, सांसद अतुल गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  UP GANNA PRICE--छह साल में बढ़ा 45 रुपये गन्ना मूल्य, किसान खफा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइडस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खेती के लिए बिजली कटौती से किसानों में आक्रोशः

Read More »