MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

मुजफ्फरनगर। तकनीक के इस युग में ‘ड्रोन’ पुलिस प्रशासन के लिए आम आदमी के बीच सुरक्षा का भाव कायम रखने के लिए एक नई चुनौती बन गया है। जहां ड्रोन तकनीक ने खेती, फोटोग्राफी और आपदा प्रबंधन में क्रांति लाई है, वहीं इसके दुरुपयोग की संभावनाएं भी तेजी से उभरी हैं। मुज़फ्फरनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी ड्रोन समाने आने की घटनाएं कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए नई चुनौती बनकर उभरी हैं। लगातार कई दिनों से जनपद के ग्रामीण अंचलों में रात को उड़ते रहस्मयी ड्रोन दहशत और चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब भाकियू नेता के गांव में एक ही रात में तीन रहस्मयी ड्रोन की आमद ने कई सवाल खड़े किये हैं। ग्रामीण रात को जागकर निगरानी कर रहे हैं तो पुलिस अफसर भी इन घटनाओं से हैरान हैं।

मुज़फ्फरनगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में शनिवार की रात अचानक आसमान में तीन ड्रोन दिखाई दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले इसे साधारण घटना समझा, लेकिन जब ड्रोन देर तक आसमान में मंडराते रहे और उनकी गतिविधि संदेहास्पद लगी, तो स्थिति गंभीर मानी जाने लगी। ग्रामीणों में दहशत बनी तो भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा भी ग्रामीणों के साथ ड्रोन की निगरानी में जुट गये। उन्होंने रात्रि में ही यह सूचना अफसरों के साथ ही स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी।

भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि जनपद में ड्रोन की दहशत से एक आफत सी आ गई है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में यह रहस्मयी ड्रोन रात को दिखाई दे रहे हैं। शनिवार की रात को भी रोनी हरजीपुर में हमारे ही मौहल्ले में लोगों ने तीन ड्रोन उड़ते हुए देखे। इनमें से एक ड्रोन गांव के जंगल के इलाके में बने घरों के ऊपर उड़ाया जा रहा था। बाद में वो ड्रोन पिपलशाह गांव की ओर चला गया। कहा कि जब भी इन ड्रोन की ओर टॉर्च से रोशनी डाली जाती है तो ये तेजी से दूर चले जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए सतत निगरानी के लिए सतर्क करते हुए पुलिस प्रशासन से भी इस रहस्य को सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय अफवाहों में उलझने का नहीं, बल्कि सतर्कता और एकता से स्थिति को समझने का है। जो भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखे, वह पुलिस को तुरंत सूचित करे।

इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षण

बता दें कि इन रहस्मयी ड्रोन के कारण जनपद के कई गांव में डर का माहौल तो बना ही, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों की सजगता भी सामने आई। लोगों ने अपने स्तर पर रात में पहरेदारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह रहस्य उजागर नहीं होता, तब तक वे रात में भी चैन की नींद नहीं ले सकते। कई लोग इसे किसी आपराधिक गिरोह या चोरी की तैयारी से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ इसे जासूसी या बाहरी ताक़तों की हलचल मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!

यह मामला अकेले चरथावल तक सीमित नहीं है। बीते एक पखवाड़े से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मेरठ के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना सामने आई। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना, जानसठ, मीरापुर और खतौली क्षेत्रों से भी इसी प्रकार की खबरें आ रही हैं। एक दिन पहले बुढ़ाना के सफीपुर पट्टी गांव में ड्रोन देखे गए थे और बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ही मिंडकाली गांव में भी शनिवार की रात के समय ड्रोन की आवाजें सुनाई दीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को ड्रोन गतिविधियों की तकनीकी और साइबर जांच का कार्य सौंपा गया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद में कुछ शरारती तत्व ड्रोन कैमरे उड़ाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को डरने की ज़रूरत नहीं है। सभी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ शब्दों में जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं। यह संभव है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित दहशत फैलाने की साजिश हो, परंतु जांच पूरी होने तक संयम जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  आज देश में संस्कृति को बचाने वाली सरकारः सतीश महाना

Also Read This

बर्फ की पहली चादर में लिपटी मसूरी, सोशल मीडिया पर छाया ‘पहाड़ों की रानी’ का जादू

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक रंग बदल लिया और इसी के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। सीजन की पहली बर्फबारी होते ही मसूरी की वादियां, सड़कें और देवदार के जंगल सफेद चादर में ढक गए। नतीजा—मसूरी आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षणहल्की बारिश के बाद जैसे ही तापमान में गिरावट आई, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने लगी। मसूरी के साथ-साथ धनोल्टी, चकराता, औली, गंगोत्री, टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं देहरादून और निचले इलाकों में

Read More »

सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के गहने ले उड़े चोर

सहारनपुर। सहारनपुर के पॉश इलाके सदर बाजार में गुरुवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। टाटा समूह की जानी-मानी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड ‘कैरेट लेन’ के शोरूम को निशाना बनाकर चोर लाखों की नकदी और करोड़ों रुपये के हीरे-जवाहरात लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शोरूम का स्टाफ रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा और दीवार टूटी हुई मिली। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। CCTV बंद कर की गई सटीक वारदात पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शोरूम में करीब 20 CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन चोरों ने

Read More »

शशि थरूर क्यों नाराज़ हैं? कोच्चि कार्यक्रम से उठा सियासी सवाल

नई दिल्ली/कोच्चि। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बार फिर पार्टी के भीतर असहजता की खबरें सामने आ रही हैं। केरल के कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के बाद थरूर के कथित तौर पर नाराज होने की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को उपेक्षित महसूस हुआ, जिससे उनका असंतोष खुलकर सामने आया। यह नाराजगी ऐसे वक्त उभरी है, जब केरल की सियासत और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही रणनीतिक चुनौतियों से जूझ रही है। कोच्चि कार्यक्रम में क्या हुआ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच्चि में आयोजित इस महापंचायत कार्यक्रम को

Read More »

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षणशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!बच्चों को बसों से वापस

Read More »