शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश महताब काला गिरोह का सदस्य था। आरोपित पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तीन बजे हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र खेत मे पानी चलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से मोबाइल और 182 रुपए की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। थाना प्रभारी आदर्श मंडी ने वायरलेस पर बदमाशों के हुलिए और भागने की दिशा की जानकारी प्रसारित की, जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। शुक्रवार सुबहखुद को घिरा देख बदमाश एक ट्यूबवेल पर छिप गए और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। दारोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोलियां लगीं जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन मूल रूप से कैराना का रहने वाला था और वर्तमान में सहारनपुर में रह रहा था। वह पांच महीने से शामली फरार चल रहा था, जिस पर डीआइजी रेंज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक नौ एमएम की आटोमैटिक कारबाइन, एक पिस्तौल, भारी संख्या में खोखा व जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। बदमाश पर कुल 34 मुकदमें दर्ज हैं।
हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसे
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल





