हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसे

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल भी हुए हैं। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए। करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया। वहीं, तीसरे मृतक का नाम 25 वर्षीय अबरार है।हदसे में प्रभावित अख्तियार, अनस और रहीम खान उपचार रत हैं।

इसे भी पढ़ें:  कार ने चलते ट्रक में मारी टक्कर, पांच की मौत

Also Read This

शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश महताब काला गिरोह का सदस्य था। आरोपित पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तीन बजे हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र खेत मे पानी चलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से मोबाइल और 182 रुपए की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।

Read More »

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देवगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूरकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए गए

Read More »